पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जयपुर बाय नाइट’ में परफॉर्म करेगा ओसियन बैंड

‘जयपुर बाय नाइट’ में परफॉर्म करेगा ओसियन बैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानटूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 26 सितंबर से ‘जयपुर बाय नाइट’ कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। दो दिन चलने वाले इस प्रोग्राम के तहत शहर के हिस्टोरिकल पैलेसेज पर म्यूजिक और डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने रॉक बैंड इंडियन ओसियन जयपुराइट्स के सामने लाइव परफॉर्म करेंगे।

26 सितंबर को सिटी पैलेस और 27 सितंबर को जयगढ़ किले में राहुल राम अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। सीआईआई राजस्थान के निदेशक एवं प्रमुख नितिन गुप्ता ने बताया कि समर मानसून सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यह एक अनूठा प्रयास है। जयपुर में तीसरी बार इस तरह का इवेंट ऑर्गनाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्थानी कला, साहित्य संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को भी पेश किया जाएगा, जिसमें लाइव पेंटिंग, शिल्प, हैरिटेज, ग्रामीण पर्यटन भी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान टॉक शो विद रॉयल्टी ऑफ राजस्थान का आयोजन भी किया जाएगा, जिसका संचालन बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी करेंगे। जोधपुर के एच.एच.महाराजा गजसिंह, मेवाड़ के महाराजा अरविंद सिंह और करौली की महारानी रोहिणी कुमारी भी इवेंट में मौजूद रहेंगे।