आज शुरू होगा प्रॉपर्टी-इलेक्ट्रो एक्सपो
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर तीन मिनट में फाइनेंस
गणेशमके मैनेजिंग डायरेक्टर ललित धोका ने बताया कि एक्सपो में सभी कंपनियों के लेटेस्ट फीचर्स और डिजाइंस के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स होंगे। मोबाइल की बड़ी रेंज उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी पर डॉक्यूमेंट्स लाने पर तीन मिनट में फाइनेंस होगा।
दोनए प्रोजेक्ट्स होंगे लॉन्च
महिमाग्रुप के डायरेक्टर निखिल मदान ने बताया कि एक्सपो में दो प्रोजेक्ट्स नए लॉन्च करेंगे। अजमेर रोड स्थित निर्वाणा प्रोजेक्ट का सैकंड फेज और जगतपुरा स्थित वैल्यू। कुछ प्रोजेक्ट्स पर बुकिंग करवाने पर 5 परसेंट राशि देनी होगी। 85 परसेंट लोन और दस परसेंट पजेशन की स्कीम है। एक्सपो में 17 लाख से डेढ़ करोड़ तक की प्रॉपर्टीज होंगी।
6बीएचके फ्लैट्स डिस्पले
गुरुप्रज्ञा के मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष सैनी ने बताया कि टोंक और सीकर रोड के प्रोजेक्ट्स डिस्प्ले किए जाएंगे। गुरु शिखर शेखावाटी प्रोजेक्ट में रूफ टॉप गार्डन आकर्षण का केंद्र है। क्वींस रोड के पास मॉल भी डिस्प्ले किया जाएगा।
विलामें होगा म्यूजिकल गार्डन
यूडीबीग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र सिंह ठक्कर ने बताया कि एक्सपो में हाईली विला डिस्प्ले कर रहे हैं। मानसरोवर स्थित इस प्रोजेक्ट में एक से सवा करोड़ तक के विला होंगे। वहीं, किसान धर्म कांटे के पास 80 फ्लैट्स का नया प्रोजेक्ट रहा है।
एसडीसी ग्रुप के जीएम सेल्स महेश अग्रवाल ने बताया कि एक्सपो में चौदह प्रोजेक्ट्स डिस्प्ले किए जाएंगे। इनमें रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स ज्यादा होंगे। तीस लाख से ढाई करोड़ तक के फ्लैट्स होंगे।
PROPERTY-ELECTRO FAIR