- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर पुरस्कृतशिक्षक फोरम की ओर से गुरुवार को सुभाष
सिटी रिपोर्टर पुरस्कृतशिक्षक फोरम की ओर से गुरुवार को सुभाष
सिटी रिपोर्टर पुरस्कृतशिक्षक फोरम की ओर से गुरुवार को सुभाष चौक स्थित सेंट माइकल स्कूल में जयपुर जैम टीचर अवार्ड 2014 का अायोजन हुआ। इसमें देहली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सीमा भटनागर तथा गवर्नमेंट सैकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुआलाल शर्मा को सम्मानित किया गया। फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित माध्यमिक शिक्षा से दिनेश सिंह शेखावत ओमप्रकाश दातोनिया, प्रारंभिक शिक्षा से रामावतार चौधरी बाबू लाल टेलर, विकलांग शिक्षा से प्रीति जैन तथा संस्कृत शिक्षा से बसंत कुमार कानूनगो को फोरम की ओर से जयपुर जिला गौरव सम्मान से नवाजा गया।
प्रिंसिपल्स को मिला जयपुर जैम टीचर अवॉर्ड