यूके की ग्रेट डिबेट आज जेएनयू में
सिटी रिपोर्टर क्लाइमेटचेंज एन्वायरनमेंट और इकोनॉमी पर किस तरह असर डाल रहा है। ग्लोबली इसका असर क्या और कितना पड़ेगा। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखकर शुक्रवार को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में डिबेट का आयोजन किया जाएगा। ये डिबेट ब्रिटिश हाई कमिश्नर चंडीगढ़ की ओर होगी। ये पहला मौका है जब यूके का ग्रेट डिबेट कॉम्पीटीशन जयपुर में हो रहा है।
दोपहर ढाई बजे शुरू होगी डिबेट
जयपुरमें ये डिबेट दोपहर ढाई बजे से शुरू होगी। इससे ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लिलीयट, आईपीएस एवी शुक्ला, यूएन के फॉरमर ट्रेनर और प्रो. एनसी पहाड़िया जज करेंगे। दैनिक भास्कर के संपादकीय सलाहकार महेंद्र सुराणा इस डिबेट को चेयर करेंगे।