पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साइकिल मैराथन से जुड़ेंगे 80 स्कूलों के स्टूडेंट्स

साइकिल मैराथन से जुड़ेंगे 80 स्कूलों के स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुराइट्सएक बार फिर साइकिल मैराथन के साक्षी बनेंगे, जब वे हेल्दी रहने के साथ पर्यावरण बचाने के लिए एक मंच पर होंगे। मौका होगा 28 सितंबर को होने वाली ‘जयपुर साइकिल मैराथन-2014’ का, जिसमें करीब 80 स्कूलों के स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे।

आयोजकों ने गुरुवार को बताया कि सुबह 5 बजे रामनिवास बाग के साउथ गेट से जवाहर सर्किल तक मैराथन होगी। नूपुर संस्थान के मनोज भारद्वाज ने बताया, वर्ल्ड हार्ट-डे के मौके पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन से जुड़े सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने कहा, हमारा उद्देश्य हेल्दी रहने के साथ पर्यावरण को बचाना है। मैराथन के दौरान मैं अपनी पिछली फिल्म ‘मैड अबाउट डांस’ के गाने के साथ जयपुराइट्स के बीच आऊंगा। कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस, पोस्ट ऑफिस, आर्मी, एनसीसी, स्काउट्स, स्कूल, कॉलेज, कॉर्पोरेट्स, एनजीओ, वुमेंस ग्रुप शामिल होंगे। फर्स्ट आने वाले प्रतिभागी को 21 हजार, सैकंड को 11 हजार और थर्ड पोजिशन पर रहने वाले साइक्लिस्ट को प्राइज के रूप में साइकिल दी जाएगी।

Jaipur CycleMarathon -2014