शेर का ओडिशन लेकर बनी \'रोर\'
सिटी रिपोर्टर जंगलशेर का घर है, उसे वहां रहने दें। जब वह शहर आकर हमें परेशान नहीं करते हैं तो हम क्यों जंगलों में जाकर उन्हें परेशान करते हैं? मूवी में भी ‘सेव टाइगर’ के कुछ ऐसे ही मैसेज दिए गए हैं। अपकमिंग मूवी ‘रोर’ के प्रमोशन के साथ शेर बचाने का यह मैसेज लिए बॉलीवुड सिंगर और परफॉर्मर अली कुली मिर्जा गुरुवार को जयपुर आए। उनके साथ मूवी के कलाकार नोरा फतेही और आदिल चहल भी थे। तीनों कलाकार जगतपुरा स्थित एसकेआईटी कॉलेज में स्टूडेंट्स के बीच ‘सेव टाइगर’ का मैसेज देने पहुंचे। इस मौके पर कलाकारों ने गानों और डांस के बीच मूवी प्रमोशन किया। अली ने कहा, मूवी का ट्रेलर सलमान खान ने लॉन्च किया। वे भी टाइगर बचाने के मैसेज से प्रभावित थे। 1 घंटे 15 मिनट की इस मूवी में 85 प्रतिशत व्यूजवल असली हैं। मूवी में 4 ट्रेंड टाइगर के साथ शूट किया गया है।