- Hindi News
- टेट में 60% अंक लाने वालों को ही नियुक्ति
टेट में 60% अंक लाने वालों को ही नियुक्ति
राज्यसरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013 के मामले में बड़ा कदम उठाया है। उन सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का फैसला हुआ है, जिनके आरटेट में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक हैं।
शुक्रवार को मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में इस पर मुहर लग गई। संभवत: शनिवार को मुख्यमंत्री इसके बारे में घोषणा कर सकती हैं। शेष| पेज 6
बैठकके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार अभी केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को नियुक्ति देगी, जिनके आरटेट में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों का परिणाम तैयार होगा। लेकिन परिणाम केवल उन्हीं अभ्यर्थियों का घोषित होगा, जिनके आरटेट में 60 फीसदी या अधिक अंक हैं। आरटेट में 60 फीसदी से कम अंक प्राप्त अभ्यर्थियों का परिणाम जारी नहीं होगा। इनके पद रिक्त रखे जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थियों के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।
5 लाख बेरोजगारों से जुड़ा है मामला
11अक्टूबर, 2013 को हुई थी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2013
05 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
20 हजार पद भरे जाने हैं।
15 माह बाद अब रिजल्ट आएगा तो अलग-अलग कैटेगरी में करीब 13 हजार शिक्षक चयनित होंगे।