- Hindi News
- बैंक एफडी पर दे रहे हैं क्रेडिट कार्ड सुविधा
बैंक एफडी पर दे रहे हैं क्रेडिट कार्ड सुविधा
क्रेडिट कार्ड के लिए रिटर्न फाइल की जरूरत नहीं
आमतौरपर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता है। इसके लिए रिटर्न फाइल और इनकम सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। सेंट्रल बैंक के सीनियर रीजनल मैनेजर अलख निरंजन ने बताया कि एफडी पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट 80 प्रतिशत रखी गई है। इसके साथ एक लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर कार्ड दे रहे हैं। बैंक की ओर से दिए जाने वाले होम लोन पर जो ईएमआई तय की जाती है, यदि कस्टमर उससे अधिक कैश डिपोजिट करवाता है तो उस फिक्स ईएमआई के अलावा डिपोजिट करवाया गया कैश कस्टमर चाहे तो विड्रो कर सकता है। इससे पहले फिक्स ईएमआई से अधिक कैश डिपोजिट करवाने पर कस्टमर उसे विड्रो नहीं कर सकते थे।
good news