आमिर के साथ ‘पीके’ टीम आज जयपुर में
फिल्म‘पीके’ के प्रमोशन के लिए आमिर खान, अनुष्का शर्मा, राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा शनिवार को जयपुर आएंगे। इस अवसर पर वे फिल्म से जुड़ी जानकारी फैंस से शेयर करेंगे। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त भी हैं। इसे डायरेक्ट राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। ‘पीके’ में आमिर का गेटअप पहले से ही चर्चा में है।