- Hindi News
- कंप्यूटर पर ही यूज करें अपनी एंड्राइड डिवाइस
कंप्यूटर पर ही यूज करें अपनी एंड्राइड डिवाइस
अपनीएंड्राइड डिवाइस को कंप्यूटर से कनेक्ट करने पर आप फोल्डर्स के जाल में उलझ जाते हैं, तो अब स्नेपपी एप्प की मदद से अपने कंप्यूटर पर ही वे सभी काम कर सकते हैं जो आप केवल डिवाइस पर ही कर सकते थे। इस एप्प के जरिए आप अपनी एंड्राइड डिवाइस को यूएसबी या वाईफाई कनेक्टिविटी द्वारा कंप्यूटर से कनेक्ट करके मेमोरी में स्टोर्ड फोटोज देख सकते हैं। फोन कॉन्टेक्ट्स एडिट और अपडेट कर सकते हैं इसके अलावा कंप्यूटर यूज करते हुए एंड्राइड फोन से मैसेज भी भेज सकते हैं।