जन्म स्थली पर आज होगा जयंती समारोह
जन्म स्थली पर आज होगा जयंती समारोह
दीनदयालउपाध्याय की जन्म स्थली झोटवाड़ा के धानक्या गांव में गुरुवार को उनकी 98वीं जयंती पर समारोह रखा गया है। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मुख्य अतिथि और राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत मुख्य वक्ता होंगे। भाजपा जयपुर देहात की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के परिजन भी शरीक होंगे। इससे पहले बुधवार को जयंती की पूर्व संध्या पर उपाध्याय की जन्म स्थली को रोशनी से नहलाया गया। उपाध्याय की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अस्पतालों में जाकर सेवा कार्य किया जाएगा। वहीं भाजपा युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर रखा गया है।