जयपुर. दीपावली की छुट्टियों से पहले रेलवे ने कुछ ट्रेनों में कोच बढ़ाए हैं। रेलवे सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि अजमेर ब्यास-अजमेर सत्संग स्पेशल में अजमेर से 25 सितम्बर से 29 सितम्बर तक तीन स्लीपर कोच और एक द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए हैं। इसी प्रकार जयपुर-उदयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक एक फर्स्ट एसी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की है। इसके अलावा जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोधपुर से 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक एक फर्स्ट एसी कोच की बढ़ोतरी की है। ट्रेनों में कोच के बढऩे से 20 से अधिक स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा।