- Hindi News
- 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल में
8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल में
अजमेर | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा इस बार अप्रैल में होगी। नवंबर में ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। गुरुवार को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बोर्ड की ओर से इस वर्ष 24 से 31 जुलाई तक 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 82 हजार 878 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 1 लाख 58 हजार 883 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे। बोर्ड द्वारा 8 सितंबर 2014 को परिणाम घोषित कर दिया था और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।