खंडेलवाल कॉलेज में श्याम महाकुंभ आज से
खंडेलवाल कॉलेज में श्याम महाकुंभ आज से
जयपुर| श्रीश्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति के 22वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर शास्त्रीनगर के खंडेलवाल कॉलेज में शुक्रवार से तीन दिवसीय श्याम महाकुंभ की शुरुआत होगी। समिति के अध्यक्ष एस.एन. गुप्ता ने मीडिया को बताया कि श्याम महाकुंभ के तहत पहले दिन पीतल फैक्ट्री स्थित राधा दामोदर मंदिर से शाम 5 बजे से 2100 महिलाओं की कलश यात्रा निकलेगी जो अंत में खंडेलवाल कॉलेज पहुंचेगी। कांवटिया सर्किल के पास 1008 दीपों से आरती उतारी जाएगी। 20 और 21 सितंबर को सुरों की शाम सजेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को शाम 7 बजे आरती से होगा। इस मौके पर श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजेगा।
इसमें अहमदाबाद के नंदकिशोर शर्मा, मुंबई के लखबीर सिंह लक्खा, कोलकाता के संजय मित्तल, रवि बेरीवाल राजू मेहरा, मुंबई के मनोज मिश्रा राजू खंडेलवाल, दिल्ली के शीतल पांडे, ग्वालियर के मनोज शर्मा और जयपुर के रमेश चौधरी, गोविंद शर्मा, मामराज अग्रवाल, सुनिल शर्मा, अमित नामा अविनाश शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।