ध्यान मनोयोग साधना शिविर कल से
ध्यान मनोयोग साधना शिविर कल से
जयपुर| प्रज्ञाचैतन्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को जनता कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में 9 दिवसीय ध्यान मनोयोग साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक चैतन्य गुरुजी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि शिविर शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसमें प्रतिदिन सुबह 5.30 से 8 और शाम को 5.30 से 8 बजे पॉवर पाइंट के माध्यम से योग निद्रा ओमकार साधना सिखाई जाएगी। अंतिम दिन समाधि क्रिया सिखाएंगे।