पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी मित्रों का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

विद्यार्थी मित्रों का भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| समायोजन की मांग को लेकर राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की ओर से गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, संयोजक अशोक सिहाग, उपाध्यक्ष सांवर सिंह राठौड़, दौसा जिला अध्यक्ष निशांत शर्मा, मक्खनलाल मीणा, हेमंत गठाला ने कहा कि सरकार ने 23 हजार विद्यार्थी मित्रों की सेवाएं 30 अप्रैल को समाप्त कर दी थी। वे सरकार से नए सत्र में वापस स्कूलों में लगाने का आदेश जारी करने समायोजन की मांग कर रहे हैं। संयोजक अशोक सिहाग ने बताया कि प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ से मुलाकात की। वार्ता में शुक्रवार को समायोजन के मुद्दे को लेकर बैठक बुलाने का आश्वासन दिया गया।