पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीिड़तों के िलए धन राशि एकत्र की

बाढ़ पीिड़तों के िलए धन राशि एकत्र की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीिड़तों के िलए धन राशि एकत्र की

जयपुर.जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायतार्थ शहरवासी आगे रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के सहायक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों ने इस माह के वेतन में से एक दिन का वेतन जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया गया। राजस्थान विश्वविद्यालय में गुरुवार को तीन दिवसीय धनसंग्रह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम संयोजक राकेश दाधीच ने बताया कि पीजी स्कूल ऑफ कॉमर्स के डायरेक्टर एस. सक्सेना ने आर्थिक सहयोग देकर इसकी शुरुआत की। मानसरोवर वार्ड नं. 32 की रेनू ने स्वर्ण पथ मार्केट से यह अभियान शुरू किया। इसमें दुकानदारों ने उत्साह से सहयोग किया। कार्यक्रम में पृथ्वी िसंह व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चौधरी, राजू सरदार, नवीन तिवाड़ी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।