- Hindi News
- स्कूलों में श्रमदान सफाई अभियान चलाने के निर्देश
स्कूलों में श्रमदान सफाई अभियान चलाने के निर्देश
जयपुर| कलेक्टरने शहर के 4 जोन आयुक्तों उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों का चयन कर श्रमदान और सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने 20 सितंबर को विशेष सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निगम के मानसरोवर, हवामहल पूर्व, मोतीडूंगरी एवं आमेर जोन के जोन आयुक्तों को दो-दो विद्यालयों का चयन कर सफाई श्रमदान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 25 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान के संबंध में क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बैठक करने के निर्देश भी दिए हैं। ऐसे ही कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को भी तीन-तीन विद्यालयों का चयन कर श्रमदान सफाई कार्य करवाने के दिए निर्देश दिए हैं। श्रमदान सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा।
नगरनिगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण
नगरनिगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ता ने गुरुवार को शहर में कई जगह से अस्थाई अतिक्रमण हटाए। सतर्कता आयुक्त जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली रोड ग्रीनवैली, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, गणगौरी बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार और एसएमएस अस्पताल के आसपास कार्रवाई की गई।