अिखल जैन महासभा का सामूहिक क्षमापन
जयपुर| अखिलजैन महासभा की ओर से प्रताप नगर के टोंक रोड स्थित शहनाई गार्डन में सकल जैन समाज का सामूहिक क्षमापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 300 वृद्धजनो, त्यागी व्रतियों और समाज की प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जैन धर्मावलंबियों ने गत वर्ष की गलतियों के लिए आपस में क्षमा याचना की। समारोह का आरंभ मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने शिरकत की।
कुंडलपुरआज जाएगा दल : दिगंबरजैन मंदिर गायत्री नगर से शुक्रवार को श्रद्धालुओं का दल गणाचार्य विराग सागर के दर्शनार्थ कुंडलपुर जाएगा।
दल को राजेंद्र गोधा जयपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।