हाउसिंग बोर्ड के बीस अफसरों की पदोन्नति
हाउसिंग बोर्ड के बीस अफसरों की पदोन्नति
जयपुर।राजस्थानहाउसिंग बोर्ड की विभागीय पदोन्नति समिति की बुधवार को हुई मीटिंग में 20 अफसरों की पदोन्नति को मंजूरी दी गई। बैठक में यूडीएच एसीएस, आयुक्त आनंद कुमार, सचिव सुबे सिंह यादव भी थे। एक मुख्य अभियंता, एक अतिरिक्त मुख्य अभियंता, पांच अफसरों को उप आवासन आयुक्त पद पर और आठ अफसरों को लेखाधिकारी, दो अफसरों को संपदा प्रबंधक, एक अफसर को निजी सचिव और दो अफसरों को सहायक नगर नियोजक पद पर पदोन्नति को हरी झंडी दी गई। मुख्य अभियंता पद पर आर के भट्ट, अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी के माथुर, उप आवासन आयुक्त पद पर के रावत, कल्याण प्रसाद, एए खान, एस के सिंघल को पदोन्नत करने का निर्णय किया गया। ये अधिकारी पहले से ही उप आवासन आयुक्त पद पर कार्यवाहक के रूप में कार्य कर रहे थे, अब इन्हें औपचारिक प्रमोशन मिला हौ।