राज्य बजट की तैयारी 28 अक्टूबर से
राज्य बजट की तैयारी 28 अक्टूबर से
जयपुर.वित्तवर्ष 2015-16 में पेश होने वाले राज्य के बजट में गैर योजनागत मद में होने वाले खर्च के लिए वित्त विभाग की बजट फाइनलाइजेशन कमेटी की बैठक 28 अक्टूबर से शुरू होंगी। इसके लिए वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन बैठकों में आने वाले बजट के अलावा इस साल के बजट में होने वाले अतिरिक्त खर्च और बचत के पुनर्समायोजन के संशोधित अनुमान भी पेश किए जाएंगे। बजट प्रस्ताव किस प्रारूप में पेश किए जाने हैं इसे लेकर वित्त विभाग की ओर से विस्तृत गाइडलाइन भी पेश की गई है। यह बैठकें 28 नवंबर तक चलेंगी।