आजीविका मिशन में बैंक गारंटी 6.25 फीसदी
आजीविका मिशन में बैंक गारंटी 6.25 फीसदी
जयपुर| बिहार,ओडिशा सहित अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए आजीविका मिशन में कंपनियों की बैंक गारंटी घटाकर 6.25 फीसदी कर दी गई है। इसके पहले मिशन के पहले फेज में बैंक गारंटी 25 फीसदी थी। मिशन के तहत युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए ट्रेनिंग दे रही कंपनियों को इतनी बड़ी राशि देने पर बड़ी आपत्ति थी। ट्रेनिंग पार्टनर कंपनियों का कहना था कि इस गांरटी को कम किया जाए। बिहार में इस मिशन के तहत कंपनियों को महज 1 फीसदी की बैंक गारंटी देनी होती है, जबकि ओडिशा में कंपनियों को कोई भी बैंक गारंटी नहीं देनी होती है।