- Hindi News
- निष्कासित छात्र वीसी से बोले हम फ्रेशरथे, हमने रैगिंग की ये कैसे माना
निष्कासित छात्र वीसी से बोले-हम फ्रेशरथे, हमने रैगिंग की ये कैसे माना
विसं. जयपुर। विवेकानंदहॉस्टल में रैगिंग प्रकरण में राजस्थान कॉमर्स कॉलेज से निकाले गए 10 छात्र उनके अभिभावक गुरुवार को कुलपति डॉ. देव स्वरूप से निष्कासन रद्द करने की मांग करने माफी मांगने के लिए मिलने गए। इनमें से 6 छात्र बीए प्रथम वर्ष के थे और उन्होंने कुलपति के समक्ष तर्क रखा कि जब वे फ्रेशर है तो किसी की रैगिंग कैसे कर सकते हैं? उन्हें फंसाया गया है। इस पर कुलपति ने कहा कि निर्दोष होने के तथ्य पेश करें, वे इस निर्णय का रिव्यू करने पर विचार करेंगे। छात्र कुछ अभिभावक भविष्य बर्बाद होने का हवाला देते हुए निष्कासन रद्द करने की गुहार की। कुलपति एंटी रैगिंग कमेटी की कार्रवाई पर अडिग रहे और बचाव में कोई तथ्य प्रस्तुत करने पर सुनवाई का आश्वासन दिया।
नएतथ्य मिलेंगे तो रिव्यू करेंगे : कुलपितदेवस्वरूप का कहना है कि वार्ता के द्वार खुले हैं। जांच कमेटी ने जो रिपोर्ट दी थी, उसी पर कार्रवाई हुई है। अगर दोषी छात्र नए तथ्य सामने लाएंगे तो निर्णय पर रिव्यू करा सकते हैं।
विवेकानंद हॉस्टल में रैगिंग