- Hindi News
- माेतीडूंगरी पहुंचे जज को नहीं मिले पुलिस कमिश्नर, 24 तक स्पष्टीकरण मांगा
माेतीडूंगरी पहुंचे जज को नहीं मिले पुलिस कमिश्नर, 24 तक स्पष्टीकरण मांगा
िदल्ली हाईवे की सुनवाई अब खंडपीठ करेगी
जयपुर | हाईकोर्टने गणेश चतुर्थी उत्सव के संबंध में 27 अगस्त को दिए निर्देश का पालन नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर से 24 सितंबर को स्पष्टीकरण मांगा है। न्यायाधीश आरएस राठौड़ वीके माथुर की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश गुरुवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर बिड़ला मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले में दिया। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश राठौड़ ने कहा कि वे 28 अगस्त को मोतीडूंगरी गए थे, लेकिन पुलिस कमिश्नर वहां नहीं मिले इसलिए वे इस बारे में स्पष्टीकरण दें। अदालत ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वे गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान मोती डूंगरी गणेश मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं को खुद देखें और इनमें कोई कमी नहीं रहे। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर को कहा था कि वे सुनिश्चित करें कि उत्सव के दौरान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में कोई खामी नहीं रहे।
िबना काम टोल
सुरक्षा का मसला