जलती बाइक पर निकला टीचर, सरेराह आत्मदाह
चाकसू/जयपुर | चाकसूके गरुड़वासी रोड पर गुरुवार सवेरे स्कूल टीचर भारत भूषण (40) ने बीच सड़क बाइक खड़ी की। फिर कपड़े उतारकर आग लगा ली। जलते कपड़ों को बाइक के नीचे रखकर बाइक में भी आग लगा ली और इसके बाद बाइक चलाते हुए खुद जल गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने धमकाकर रोक दिया। उसके आत्मदाह जैसा दुस्साहसी कदम उठाने की बात पर लोग हैरान है। जैसे ही गांव में सूचना पहुंची तो सन्नाटा छा गया। देररात तक शिक्षक के आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल पाया। हालांकि बताया गया कि स्कूल के किसी विवाद के कारण वह तनाव में था।
रिटायर्ड फौजी गुस्सैल था
फौजसे रिटायर होने के बाद भारत भूषण स्कूल में पढ़ाने लगा था। उसका भरापूरा परिवार है। तीन भाइयों में वह मंझला भाई हैं। बड़ा भाई हाउसिंग बोर्ड में तथा छोटा भाई निमोड़ियो में ही अध्यापक है। उसकी एक बेटी दो बेटे हैं। वह पांच वर्ष पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। एक वर्ष से ठीकरिया गूजरान के सरकारी विद्यालय में द्वितीय श्रेणी अध्यापक के रूप में कार्यरत था। गांव के लोगों के मुताबिक भारत भूषण काफी गुस्सैल स्वभाव का था।