- Hindi News
- वकीलों ने हड़ताल खत्म नहीं की, स्थगित की है
वकीलों ने हड़ताल खत्म नहीं की, स्थगित की है
जयपुर | हाईकोर्टने वकीलों की हड़ताल का निपटारा करने की गुहार करने वाली पीआईएल पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पदाधिकारियों से कहा कि वकीलों ने हड़ताल स्थगित की है कि खत्म। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुनील अंबवानी न्यायाधीश वीएस सिराधना की खंडपीठ के समक्ष अधिवक्ता प्रदीप लता माथुर की पीआईएल पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा महासचिव भुवनेश शर्मा उपस्थित हुए। भुवनेश शर्मा ने अदालत से कहा कि वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है इसलिए याचिका सारहीन मानते हुए मामला खत्म करें। इस पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वकीलों की हड़ताल स्थगित हुई है कि खत्म, इसलिए वे हड़ताल खत्म करें। अदालत ने याचिका की प्रति बार पदाधिकारियों को दिलवाते हुए सुनवाई 8 अक्टूबर को रखी है। गौरतलब है कि पीआईएल में वकीलों की हड़ताल को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के पालन में वकीलों की वैध मांगों पर विचार कर हड़ताल का निपटारा करने की गुहार की थी।
^संघर्ष समिति का प्रतिनिधि दल न्यायाधीश मोहम्मद रफीक , न्यायाधीश एम.एन.भंडारी एजी एन.एम.लोढ़ा से मिलकर न्यायिक अफसरों के तबादले के संबंध में चर्चा करेगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से चर्चा करेंगे कि न्यायिक अफसरों के ट्रांसफर सहित जिन मांगों पर सहमति दी थी, उन्हें कब पूरा किया जाएगा। -संजयव्यास, दीबार एसोसिएशन जयपुर के महासचिव
हाईकोर्ट ने बार से कहा