पासपोर्ट की जानकारी 18002581800 पर
जयपुर | विदेशमंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों के लिए टोल फ्री नंबर 18002581800 जारी किए हैं। यह राष्ट्रीय कॉल सेंटर का होगा। इसके साथ लोग ई-मेल, फोन और फैक्स के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर 17 भाषाओं में जानकारी मिलेगी। आवेदक एमपासपोर्ट सेवा मोबाइल एप्प, शॉर्ट मैसेज सर्विस, एसएमएस सेवा का भी उपयोग कर सकेंगे। जनता से सीधा संवाद के लिए पासपोर्ट कार्यालय में पूछताछ काउंटर, हेल्प डेस्क की सुविधा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी।