पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज के िलए मिली एक अतिरिक्त फ्लाइट

हज के िलए मिली एक अतिरिक्त फ्लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हजयात्रियोंकी दसवीं फ्लाइट सांगानेर एयरपोर्ट से गुरुवार को करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुई। इससे हजयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट की रवानगी का समय सुबह 8:30 बजे था, लेकिन यह करीब साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुई। कुछ हजयात्रियों की रवानगी की तिथि बाद में आने के कारण अब राज्य को एक अतिरिक्त फ्लाइट मिली है। दसवीं फ्लाइट में सांगानेर एयरपोर्ट से 235 हजयात्री हज के लिए रवाना हुए। स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि यह अतिरिक्त फ्लाइट 25 सितंबर को रात 9:30 बजे जयपुर से रवाना होगी। इसमें 180 हजयात्री जाएंगे।





उधर, बुधवार को जयपुर से गए नवीं फ्लाइट के हजयात्री 18 घंटे तक आबूधाबी में अटके रहने के बाद गुरुवार सुबह जेद्दा एयरपोर्ट पहुंचे। हजयात्रियों ने फोन पर बताया कि एयरपोर्ट पर उनके लिए खाने-पीने के इंतजाम नहीं थे। इससे वे परेशान हो गए।