पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं में कम परिणाम देने पर निलंबित छह प्रिंसिपल बहाल

दसवीं में कम परिणाम देने पर निलंबित छह प्रिंसिपल बहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसवींबोर्ड परीक्षा में 35 फीसदी से कम परिणाम देने पर निलंबित किए गए 6 संस्था प्रधानों को गुरुवार को बहाल कर दिया गया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ओंकार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। निलंबित संस्था प्रधान बुधवार को एसीएस से मिले थे। इसके बाद एसीएस ने सिंह को इनकी बहाली के निर्देश दिए थे। इन संस्था प्रधानों को 20 जून को निलंबित किया गया था। बहाल हुए संस्था प्रधानों में साकेत कुमार प्रिंसिपल परसरामपुरा स्कूल, राधेश्याम जाट प्रिंसिपल पोद्दार स्कूल, डॉ. रामावतार शर्मा प्रिंसिपल माणकचौक स्कूल, गायत्री आर्य गणगौरी बाजार स्कूल, शिवप्रकाश सांगानेर स्कूल और अशोक कुमार सेकंडरी स्कूल मोहल्ला महावतान शामिल है। इन संस्था प्रधानों का फिलहाल किसी स्कूल में पदस्थापन नहीं किया गया है।