पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज से जमीन दुबारा बेची, 3 गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज से जमीन दुबारा बेची, 3 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर | बेचीगई जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा बेचने के मामले में कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच शाखा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर विपिन पांडेय ने बताया कि आरोपी ब्रदी मीणा (55), राजकुमार मीणा (35) कविता मीणा (40) लूनियावास के रहने वाले हैं। यहीं के रहने वाले श्रवण मीणा ने 1995 में भैरव गृह निर्माण सहकारी समिति के संयोजक अशोक सिंह चौहान को अपनी जमीन बेची थी, जिस पर अशोक ने सुंदर नगर नाम से आवासीय योजना के प्लॉट काट दिए। कुछ वर्ष बाद श्रवण की मृत्यु हो गई और उनकी प|ी प्रभाती देवी, बेटी कविता और दत्तक पुत्र कल्याणमल के नाम से नामांतरण खुला। आरोपी ब्रदी मीणा इसी स्कीम के समीप रहता है। उनको श्रवण की जमीन की जानकारी थी, फिर भी बद्री ने कविता से मिलीभगत कर फर्जी रजिस्ट्री अन्य दस्तावेज अपनी प|ी के नाम से तैयार करवाकर जमीन पर मालिकाना हक जताने लगा। उसने उन लोगों को प्लॉट का कब्जा लेने और निर्माण कार्य करने से रोक दिया, जिन्होंने अशोक सिंह चौहान से जमीन खरीदी थी। उनमें एक विमल मीणा भी था। उसने जेडीए थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।