- Hindi News
- प्रेरित करने वाला था एसीएस का बयान : सराफ
प्रेरित करने वाला था एसीएस का बयान : सराफ
जयपुर। विधानसभामें शिक्षा विभाग के एसीएस श्याम एस. अग्रवाल की ओर से शिक्षक दिवस पर राजस्थानियों पर की गई टिप्पणी को लेकर खूब हल्ला मचा। इस मुद्दे पर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई। सरकार ने कहा कि अग्रवाल ने ऐसा कुछ नहीं कहा था। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करने वाली बात कही थी। कांग्रेस विधायक रमेश मीणा की ओर से यह मामला विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान उठाया। रमेश मीणा ने कहा कि अग्रवाल ने राजस्थानियों का अपमान किया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ए.सी.एस. अग्रवाल ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं, जो विवादास्पद हो।