पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वे की प्रक्रिया होगी भयमुक्त: लेंका

सर्वे की प्रक्रिया होगी भयमुक्त: लेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सेंट्रलएक्साइज के चीफ कमिश्नर एसएस लेंका ने कहा है कि कारोबारियों के बीच सर्वे की प्रक्रिया को भयमुक्त करने के लिए विभाग पूरी तरह से तत्पर है। वे बुधवार को यहां फोर्टी की ओर से सेन्ट्रल एक्साइज, कस्टम एवं सर्विस टैक्स संबंधी समस्याओं पर चर्चा के लिए आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रेड या सर्च के समय व्यापारी के साथ फोर्टी के दो पदाधिकारी भी उपस्थित रह सकेंगे।

लेंका ने कहा कि विभाग और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। 15 अक्टूबर से विभाग एक-एक उद्योग के प्रतिनिधियों से बातचीत का कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के साथ ही उनके सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी के मन में विभाग का जो डर है वह खत्म होना आवश्यक है। व्यापारी भी चाहता है कि सरकार को पूरा टैक्स मिले। उन्होंने मांग की कि जयपुर के लिए एक स्थायी ज्वाइंट कमिश्नर की नियुक्ति जल्द की जाए। कार्यक्रम में विभाग के कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव, फोर्टी के संरक्षक सुरजाराम मील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, आर एस जैमिनी, अतिरिक्त महामंत्री सुनील दत्त गोयल ने भी विचार रखे। फोर्टी के कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पूरा कार्यक्रम हिन्दी में हुआ। इसमें जयपुर के कई औद्योगिक संगठनों, यूकोरी और व्यापार मंडलों के प्रतिनििधयों ने भी भाग लिया।