पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वेंद्र ने नहीं दिया साथ

विश्वेंद्र ने नहीं दिया साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तराखंड त्रासदी : अनुकंपा नियुक्ति मामले में कांग्रेस का वाकआउट

कुपोषण से किसके शासन में अिधक मौत, इस पर पक्ष-विपक्ष में तकरार

विधानसभामें गुरुवार को बारां में कुपोषण से मौत पर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री के पुत्र दुष्यंत सिंह के संसदीय क्षेत्र की घटना पर पक्ष और विपक्ष में आमने-सामने की स्थिति बन गई।

राजपा विधायक किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि किशनगंज शाहबाद और उदयपुर में कुपोषण से बच्चों की मौत हो रही है। पूर्व सरकार ने जो खाद्य सामग्री की योजनाएं चलाई थीं, उन पर इस सरकार ने अंकुश लगाकर खाने-पीने का बंदोबस्त खत्म करने का काम किया है। दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री के पुत्र दुष्यंत सिंह सांसद हैं। वे वहां नहीं गए, ही किसी जनप्रतिनिधि को भेजा गया। इस पर चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कुपोषण से कोई मौत ही नहीं हुई। जो दो बच्चों की मौत हुई है, वे पूर्व की बीमारियों से हुई हैं। इस बीच, भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, आप मौके पर जाकर देखें, वहां एनजीओ ने स्थितियां खराब कर रखी हैं। वे हल्ला मचा रहे हैं और आप मान रहे हैं कि कुपोषण से मौत हो रही है। वे बोल पड़े, आपके कांग्रेस के राज में तो ज्यादा मौतें हुई हैं, हमारे राज में इतनी नहीं हुईं।

सीट व्यवस्था पर तिवाड़ी ने ली चुटकी

श्रवणकुमार की सीट को लेकर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही जीतकर आए श्रवण कुमार को बृजेंद्र ओला के बगल वाली सीटी दी गई है। दोनों बगल में बैठे तो घनश्याम तिवाड़ी ने कहा, अध्यक्ष जी आपने दोनों की सीट अगल-बगल में रखकर ठीक नहीं किया। श्रवण जी तो मूंछों पर ताव दे रहे हैं और ओलाजी सिर झुकाए बैठे हैं। इस पर सदन में ठहाका गूंज उठा। असल में राजनीति में दोनों धुर विरोधी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान ओला ने श्रवण कुमार को टिकट दिए जाने का विरोध किया था।

जयपुर | उत्तराखंडत्रासदी में मारे गए लोगों को पिछली सरकार में दी गई अनुकम्पा नियुक्ति को निरस्त करने पर कांग्रेस ने वाक आउट किया। विपक्ष के सचेतक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा सरकार त्रासदी में मारे लोगों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार उत्तराखंड में मारे गए लोगों के साथ अन्याय कर रही है, वहीं प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में पैकेज दे रहे हैं। इस पर सत्तापक्ष के सद