65 फीसदी प्रकरण का निस्तारण हुआ
लोकायुक्त सचिवालय को मिले करीब साढ़े आठ हजार प्रकरणों में से 65 फीसदी से ज्यादा का निस्तारण कर दिया गया है। लंबित तीन हजार से ज्यादा मामलों में कार्रवाई चल रही है। लोकायुक्त सचिवालय के प्रमुख सचिव डॉ. पदम कुमार जैन के अनुसार इस सचिवालय में एक अप्रैल, 2013 तक 3803 प्रकरण लंबित थे। इस साल 31 अगस्त तक 4 हजार 689 प्रकरण और दर्ज किए गए। इन्हें मिलाकर 8 हजार 492 प्रकरण हो गए थे। पिछले 16 माह में 5 हजार 353 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया।