पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्रुवपाल ने जमाई डबल हैट्रिक

ध्रुवपाल ने जमाई डबल हैट्रिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ध्रुवपालगोदारा के शानदार खेल के सहारे करणी कृपा टीम ने आरपीसी पोलो कप में टीम-10 को 10-8 से हराया। पांच गोल हैंडीकैप के ध्रुवपाल ने लगातार दूसरे दिन नौ गोल दागे, जिसमें डबल हैट्रिक शामिल है। प्रताप कानोता एक गोल करने में सफल रहे। दो गोल की शुरुआती बढ़त के साथ उतरी टीम-10 के लिए शामंत्रे ने तिकड़ी सहित चार गोल किए, तो सवाई सिंह के नाम दो गोल दर्ज हुए।

आरपीसी ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गए दूसरे मैच में टीम-8 ने टीम-7 को 7.5-2 गोल से मात दी। आधे गोल के हैंडीकैप के साथ उतरी टीम-8 के अमन सिंह ने मैच में कुल छह गोल किए, तो एक गोल योगेश्वर सिंह ने दागा। टीम-7 के अर्चित सिंह बवाल और विक्की निहलानी को एक-एक गोल करने में सफलता मिली।

केएसपीको जीत दिलाई उमेश ने

उमेशके आक्रामक अर्धशतक (62) से कपिल शेयर पॉइंट (केएसपी) ने जयपुर सोश्यल कप क्रिकेट में रोटरी क्लब पावनधाम को दो विकेट से परास्त किया। पावनधाम ने 126 रन बनाए। जवाब में केएसपी ने दो गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया।

हर्षित,हेमांग जय ने जीते स्वर्ण

करणपुरमें आयोजित राज्य स्कूली जूडो चैंपियनिशप में जयपुर के हर्षित खंडेलवाल (55 किग्रा), हेमांग जायसवाल (60 किग्रा) जय कुमार (66 किग्रा) ने अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में दिव्यांशु शौर्य ने स्वर्ण जीते।

अिभजयअरोड़ा रहे उपविजेता : अिभजयअरोड़ा उदयपुर में संपन्न राज्य स्कूली टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रहे। उन्हें राज्य की अंडर-14 टीम में भी चयनित किया गया है।