पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़िताें के लिए दी सहायता

बाढ़ पीड़िताें के लिए दी सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | सिखसमाज शुक्रवार को पूजा एक्सप्रेस से बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता भेजेगा। सिख युवाओं के प्रयास तथा गुरुद्वारा कमेटियों के सहयोग से लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तथा 75 हजार रुपए का जरूरी सामान जम्मू-कश्मीर भेजा जा रहा है। आवश्यक सामग्री और राशि लेकर सिख समाज के 3-4 युवक पूजा एक्सप्रेस से जम्मू कश्मीर रवाना होंगे। इधर भाजपा महिला मोर्चा ने कश्मीर में आई बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 90 साड़ियां अन्य कपड़े, कंबल जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जमा कराए। इसके लिए अध्यक्ष जयंती तिवारी, भारती श्रीवास्तव, इंदु शर्मा, प्रेम बुगानिया, कुसुम मिश्रा आदि जयपुर गईं थीं।