- Hindi News
- टैक्स चोरी मामले में रस्तोगी फर्नीचर का मालिक गिरफ्तार
टैक्स चोरी मामले में रस्तोगी फर्नीचर का मालिक गिरफ्तार
जयपुर | केंद्रीयउत्पाद शुल्क आयुक्तालय ने 90 लाख रु. की टैक्स चोरी के मामले में गुरुवार आधी रात फर्नीचर व्यवसायी महेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी सीतापुरा में रस्तोगी फर्नीशर्स एंड डेकोरेटर प्रा. लि. के नाम से फैक्ट्री है।
विभाग की एंटी इवेजिन शाखा ने पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को महेश रस्तोगी की तीन फैक्ट्रियों और चार ऑफिसों में छापे मारे थे। जिसमें करीब एक करोड़ के उत्पाद शुल्क की चोरी सामने आई थी। विभाग ने समन देकर महेश को तलब किया, लेकिन वह नहीं आए। आर्थिक अपराध मामलों की कोर्ट के आदेश पर वे गुरुवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क ऑफिस पहुंचे। उनसे टैक्स चुकाने को कहा गया। उन्होंने सहमति जताई और चैक मंगवाने की बात कहते हुए अधिकारियों को तीन चार घंटे उलझाए रखा। देर रात तक जब कोई भी चैक और रकम लेकर नहीं पहुंचा तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।