पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 सूत्री मांगों पर केंद्रीय कर्मी आज धरने पर

11 सूत्री मांगों पर केंद्रीय कर्मी आज धरने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | केंद्रीयकर्मी 11 सूत्रीय मांगों पर शुक्रवार को उद्योग मैदान में धरना देंगे। केंद्रीय कर्मचारी श्रमिक संगठन समिति के आव्हान पर ये धरना दिया जाएगा।

प्रदेश संयोजक राजेन्द्र मीणा ने बताया कि समस्त विभागों में तैनात संगठन के पदाधिकारी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस एकदिवसीय धरने से केंद्रीय कार्यालयों में कामकाज पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

केंद्रीय कर्मियों की ये है मुख्य मांग..........

- डीए को मूल वेतन में समायोजित किया जाए।

- पे कमिशन की रिपोर्ट 1 जनवरी 2014 से लागू की जाए।

- जब तक डीए मर्ज नहीं होता तब तक के लिए तुरंत अंतरिम राहत की घोषणा केंद्र सरकार करें।

- अनुकंपा नियुक्ति में पांच प्रतिशत का बैरियर हटे और सभी विभाग अनुकंपा नियुक्तियां दें।