- Hindi News
- शिक्षा विभाग ने एकीकरण पर 66 आपत्तियां सही मानीं
शिक्षा विभाग ने एकीकरण पर 66 आपत्तियां सही मानीं
शिक्षाविभाग ने जयपुर जिले में एकीकरण पर आई 201 आपत्तियों में से 66 को सही माना है। एकीकरण पर मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने आपत्तियां और शिकायतें मांगी थी।
आपत्तियों के निस्तारण के दौरान यह देखा गया कि एकीकरण में कहीं आरटीई के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। साथ ही स्कूल को मर्ज करने के बाद बच्चों को सड़क, नदी-नाला या दुर्गम रास्ता पार करके तो नहीं जाना पड़ रहा। स्कूल कहीं दूसरे राजस्व ग्राम में तो मर्ज नहीं हो गया। डीईओ कार्यालय ने हर आपत्ति पर बीईईओ जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद अब इसे जिला कलेक्टर के पास भिजवा दिया गया है।
जयपुर में 1073 स्कूल हुए थे मर्ज
जयपुर जिले में 1073 स्कूलों को 840 स्कूलों में मर्ज किया गया है। यहां 990 प्राथमिक स्कूल 83 उच्च प्राथमिक स्कूल मर्ज हुए हैं। यहां एक भी माध्यमिक स्कूल को मर्ज नहीं किया गया।