पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा निदेशक ने शहर के तीन स्कूलों का दौरा किया

शिक्षा निदेशक ने शहर के तीन स्कूलों का दौरा किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | माध्यमिकशिक्षा निदेशक ओंकार सिंह ने गुरुवार को शहर में तीन स्कूलों का दौरा किया। वे दोपहर में बनीपार्क के राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, विनोबा बस्ती के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल और रेलवे स्टेशन के राजकीय प्राथमिक स्कूल पहुंचे। तीनों ही स्कूल में व्यवस्थाओं पर निदेशक ने संतोष जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक सामान्य ज्ञान की शिक्षा देने पर जोर दिया।





उन्होंने कहा कि इस प्रकार शिक्षक बच्चे के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे सकते हैं।