पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफडीआई के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन

एफडीआई के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | ऑलइंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के आह्वान पर नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाॅइज यूनियन 19 सितंबर को उत्तर-पश्चिम रेलवे के 50 स्थानों पर केंद्र राज्य सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन, धरना-रैली करेगी। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि भारतीय रेल में 100% विदेशी प्रत्यक्ष पूंजी निवेश से रेल के वर्तमान स्वरूप पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।



रेल कर्मचारी बांदीकुई, जयपुर, सीकर, रेवाड़ी, फुलेरा, अजमेर, ब्यावर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, हिसार, हनुमानगढ़, गंगानगर, बाड़मेर सहित 50 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।