पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में लॉन्च हुई केटीएम आरसी 390 एवं आरसी 200 बाइक्स

जयपुर में लॉन्च हुई केटीएम आरसी 390 एवं आरसी 200 बाइक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | बजाजऑटो लिमिटेड ने गुरुवार को यहां केटीएम आरसी सीरिज की सुपर-स्पोर्ट बाइक्स आरसी 390 एवं आरसी 200 को एमआई रोड स्थित पीएल मोटर्स पर लॉन्च किया। केटीएम यूरोप के पहले दर्जे का मोटरसाइकिल ब्रांड माना जाता है, जिसे 240 से ज्यादा विश्व चैँपियनशिप खिताब मिल चुके हैं। इस ब्रांड के साथ मोटरसाइकिल रेसिंग का व्यापक अनुभव जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर पहले कस्टमर सुप्रतीक गुहा को आरसी 390 की चाबियां पीएल मोटर्स के निदेशक यश शर्मा ने प्रदान कीं। आरसी 390 और आरसी 200 की लॉन्चिंग कीमत (एक्स-शोरूम जयपुर) क्रमश: 2,10,179 और 1,64,181 रुपए है। बजाज प्रोबाइकिंग के सीनियर वीपी अमित नंदी के अनुसार चालू वित्त वर्ष में केटीएम ने 120 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।