पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहारी सीजन में महंगा हो सकता है सोना

त्योहारी सीजन में महंगा हो सकता है सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टॉकिस्टों की बिकवाली से यहां गुरुवार को सोना स्टैंडर्ड 275 रुपए टूट गया। इसके भाव तीन माह के न्यूनतम स्तर 26,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थमे। जेवराती सोना 200 रुपए लुढ़ककर 25,600 रुपए बिका। चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 300-300 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। भाव:-चांदी (999) 41,200, चांदी रिफाइन 40,700 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,950 रुपए, सोना जेवराती 25,600 रुपए, वापसी 25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम।

सोने में िनवेश 67 फीसदी घटा

विश्वस्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के आंकड़ों के अनुसार तीस जून को समाप्त चालू कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान भारत में आयातित सोने का 75 फीसदी उपयोग आभूषणों में किया गया है। भारत में सोने में निवेश में 67 फीसदी की कमी आई है।