पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइक्रोमेक्स के एमडी राजेश अग्रवाल ने किया सूर्या मार्केटिंग का दौरा

माइक्रोमेक्स के एमडी राजेश अग्रवाल ने किया सूर्या मार्केटिंग का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | माईक्रोमेक्सइनफोर्मेटिक्स लि. के प्रबंध संचालक राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को सूर्या मार्केटिंग के झोटवाड़ा रोड़ स्थित आफिस का दौरा किया। अग्रवाल ने प्रबंधक एसके कालानी से उनके 37 साल के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापार क्षेत्र के अनुभव और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पर चर्चा की। उन्होंने माइक्रोमेक्स प्रॉडक्ट्स की क्वालिटी फीचर्स पर भी गहन वार्ता कर भविष्य में और अच्छे मॉडल्स उतारने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर अग्रवाल ने 40 इंच एलईडी के नए मॉडल को भी लॉन्च किया, जिसका विक्रय मूल्य 24,990 रुपए रखा गया है। संचालक तरुण कालानी माइक्रोमेक्स के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष मजूमदार भी मौजूद थे।