लो-फ्लोर बस ने सेल्समैन को कुचला
जयपुर. बनीपार्कपीतल फैक्ट्री स्थित पेट्रोल पंप के पास लो-फ्लोर बस ने शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार एक सेल्समैन को कुचल िदया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक सुभाष चंद अग्रवाल (50) राधाबाग कॉलोनी चौमूं का रहने वाला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। सुभाष चंद मुरलीपुरा इलाके में किराये पर रहता था।