विधि सचिव और दौसा के डीजे को नोटिस
जयपुर. हाईकोर्टने दौसा की जिला सेशन कोर्ट में एलडीसी पद की भर्ती में ओबीसी श्रेणी में उच्च मेरिट के बाद भी प्रार्थिया को नियुक्ति नहीं देने पर विधि सचिव दौसा के डीजे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही एलडीसी का एक पद खाली रखने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश ने यह अंतरिम आदेश प्रियंका कुमावत की याचिका पर दिया।
अदालत ने आदेश की प्रति हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भिजवाते हुए उन्हें कहा है कि वे अधीनस्थ कोर्ट में नियमों की समान रूप से पालना सुनिश्चित करें।