पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्कट से लाया 3 किलो सोना, तस्कर िगरफ्तार

मस्कट से लाया 3 किलो सोना, तस्कर िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. डायरेक्ट्रेट ऑफ रैवेन्यू इंटेलीजेंस ने शनिवार को बेंगलुरू निवासी एक व्यक्ति को तस्करी कर सोना लाते पकड़ा। उसे एयरपोर्ट के बाथरूम में तीन किलो सोना छिपा कर बाहर निकलते ही उसे दबोच लिया गया। डीआरआई को एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों के इस तस्करी रैकेट में शामिल होने की आशंका है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी गिरोह को पकड़ने में जुट गए हैं।

डीआरआई को ओमान एयरवेज की मस्कट से आई फ्लाइट से तस्कर के आने की सूचना मिली। फ्लाइट से बेंगलुरू निवासी सैयद मोहम्मद रजा उतरा। वह समान सहित इमिग्रेशन से पहले स्थित बाथरूम में चला गया। बाथरूम से निकलते ही डीआरआई अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। बाथरूम की जांच में टॉयलेट के डिवाइडर दीवार पर सोने की तीन बार मिलीं। पूछताछ में रजा ने बताया कि उसने टॉयलेट के कमोड पर चढ़ कर यह सोना वहां छिपाया था। जांच में सामने आया कि वह दो साल में 20 से ज्यादा बार विदेश यात्रा कर चुका है। इससे पहले भी वह काफी मात्रा में सोना ला चुका है। पहले वह चेन्नई, बेंगलुरू, मुंबई इत्यादि शहरों के एयरपोर्ट पर उतरता था। जयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार उतरा। यह सोना एयरपोर्ट से बाहर निकालने की जिम्मेदारी किस की थी। बाहर किसे सौंपा जाना था। इसकी पहचान करने में अिधकारी जुट गए हैं।