- Hindi News
- मददगार को माना गुनहगार, घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले सिपाही को पीटा
मददगार को माना गुनहगार, घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले सिपाही को पीटा
जयपुर. झालाना में सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को वहां से गुजर रहे एसओजी में तैनात सिपाही हॉस्पिटल लेकर गया तो घायल के परिजनों ने शराब के नशे में सिपाही के साथ ही मारपीट कर दी। मुकेश राठौड़ मालवीय नगर थाने का एचएस है। पुलिस ने बताया कि दिनेश एसओजी कार्यालय से सीटू प्लाजा दूध लेने रहा था। रास्ते में प्रेम सिंह सड़क पर घायल अवस्था में मिला। दिनेश उसे अपेक्स हॉस्पिटल ले आया। जहां पर प्रेम सिंह ने अपने भाई मुकेश राठौड़ को बुलाया। मुकेश 3-4 साथियों के साथ हॉस्पिटल आया और नशे में दिनेश के साथ यह समझकर मारपीट कर दी कि उसके भाई को उसने ही टक्कर मारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।