पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 घंटे देरी से गई हज की चौथी फ्लाइट

27 घंटे देरी से गई हज की चौथी फ्लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. हजयात्रियोंकी चौथी फ्लाइट 27 घंटे की देरी से शनिवार सुबह 11 बजे रवाना हुई। इसकी रवानगी का समय शुक्रवार सुबह 8 बजे का था। फ्लाइट देरी से जाने से हजयात्रियों को भारी परेशानी हुई। फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना हुए। सेंट्रल हज कमेटी ने हजयात्रियों को राहत देते हुए रविवार को एक अतिरिक्त फ्लाइट दी है। इससे रविवार को दो फ्लाइट जाएगी।

स्टेट हज कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि इस दिन पांचवीं फ्लाइट सुबह 8:30 बजे और छठी फ्लाइट दोपहर 1 बजे जाने की संभावना है। सोमवार से फ्लाइटें शिड्यूल से जाने लगेंगी। उधर, पिंकसिटी हज वेलफेयर सोसायटी ने कहा है कि राज्य सरकार इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रही। अभी तो तीन चौथाई जाना शेष है। ऐसे में सरकार को हस्तक्षेप करके हज यात्रियों को पूरी सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।