- Hindi News
- चुनाव कार्य में लापरवाही पर 11 बीएलओ को नोटिस
चुनाव कार्य में लापरवाही पर 11 बीएलओ को नोटिस
जयपुर|चुनाव कार्यमें लापरवाही, मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण के दौरान बूथ पर मौजूद नहीं रहने पर 11 बीएलओ को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने 14 सितंबर को विशेष अभियान में निर्धारित मतदान केंद्रों पर अनुपस्थित रहने पर यह कार्रवाई की है। रा.मा.वि. गोकुलपुरा के वरिष्ठ अध्यापक बजरंग सिंह, रा.मा.वि. बिन्दायका के भूपेन्द्र चौहान, पंचायत समिति सांगानेर के कनिष्ठ लिपिक बाबूलाल, नगर निगम कनिष्ठ लिपिक विक्रम सिंह, रा.प्रा.वि. रहीम नगर के अध्यापक राकेश शर्मा, को नोटिस जारी किया है। साथ ही रा.उ.मा.विम के. आदर्श नगर के कनिष्ठ लिपिक बजरंग प्रसाद, नगर निगम के कनिष्ठ लिपिक अजय यादव, राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामकिशोर उमेश चंद, पीएचईडी जिला वृत्त के कनिष्ठ लिपिक मनोज वर्मा एवं मदरसा नूर इलाही राजीव नगर के शिक्षा सहयोगी इकबाल अहमद खां को चुनाव कार्य में लापरवाही पर नोटिस दिया है।